फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावना एशियाई 20Km पैदल चाल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में शामिल

Tue, 18 Feb 2020 07:42 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • भावना भारत की 13 सदस्यीय टीम में शामिल 
  • टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं भावना
विज्ञापन
भावना जाट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी भावना जाट को जापान के नोमी में 15 मार्च को होने वाली एशियाई 20 किमी पैदल चाल प्रतियोगिता के लिए सोमवार को भारत की 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया। 

विज्ञापन


शनिवार को रांची में राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान सबको हैरान करते हुए राष्ट्रीय रिकॉर्ड समय के साथ भावना ने टोक्यो ओलंपिक की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया था। वह एशियाई चैंपियनशिप के लिए पांच महिला सदस्यों में से एक हैं। 

एशियाई चैंपियनशिप के लिए प्रियंका गोस्वामी, करमजीत कौर, रवीना और सोनल सुखवाल को भी भारतीय पैदल चाल टीम में जगह मिली है। इस बीच आठ सदस्यीय पुरुष टीम में रांची राष्ट्रीय चैंपियनशिप के विजेता संदीप कुमार, रजत पदक विजेता राहुल और कांस्य पदक विजेता विकास सिंह के अलावा देवेंद्र सिंह, गणपति कृष्णन, चंदन सिंह, एकनाथ तुरामबेकर और केटी इरफान को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


रांची में मांसपेशियों में जकड़न के कारण इरफान स्पर्धा के बीच से हट गए थे लेकिन ओलंपिक के लिए पहले ही क्वालीफाई कर लेने के कारण उन्हें टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें