फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी 2018: बेंगलुरु बुल्स की धमाकेदार जीत, पिंक पैंथर्स को 45-32 से हराया

Sun, 18 Nov 2018 10:08 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
pro kabaddi league 2018
विज्ञापन

बेंगलुरु बुल्स ने रविवार को प्रो कबड्डी 2018 के 70वें मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स पर धमाकेदार जीत दर्ज की। अहमदाबाद के ट्रांसस्टेडिया एरीना में खेले गए इस मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स ने पिंक पैंथर्स को 45-32 से करारी शिकस्त दी।

विज्ञापन


इस मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स की तरफ से पवन सेहरावत ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 22 रेड में 19 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि महेंद्र सिंह 9 टैकल में 5 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, पिंक पैंथर्स की तरफ से दीपक हूडा ने 16 रेड में 11 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि संदीप धल ने 8 टैकल में 3 प्वाइंट्स हासिल किए। 

बता दें कि इस मुकाबले में बंगलुरु बुल्स को 28 रेड प्वाइंट्स, 9 टैकल प्वाइंट्स, 6 ऑलआउट प्वाइंट्स और 2 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, पिंक पैंथर्स को 21 रेड प्वाइंट्स, 9 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 0 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें