बंगाल वॉरियर्स ने शुक्रवार को प्रो कबड्डी 2018 के 55वें मुकाबले में तेलुगु टाइटंस पर शानदार जीत दर्ज की। मुंबई के एनएससीआई इनडोर स्टेडियम में जोन 'बी' के तहत खेले गए इस मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स ने याइटंस को 30-25 से हराया।
इस मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स की तरफ से मनिंदर सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 20 रेड में 6 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि बलदेव सिंह 4 टैकल में 5 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, तेलुगु टाइटंस की तरफ सेदीपक हूडा ने 17 रेड में 8 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि डिफेंडर संफरहद ने 4 टैकल में 5 प्वाइंट्स हासिल किए।
बता दें कि इस मुकाबले में तेलुगु टाइटंस को एक ऑलआउट हुई। बंगाल वॉरियर्स को 11 रेड प्वाइंट्स, 14 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 3 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, तेलुगु टाइटंस को 13 रेड प्वाइंट्स, 11 टैकल प्वाइंट्स, 0 ऑलआउट प्वाइंट्स और 1 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।