प्रो कबड्डी लीग सीजन-6 में मनिंदर सिंह के शानदार प्रदर्शन के दम पर बंगाल वॉरियर्स ने बेंगलुरू बुल्स को खिलाफ हुआ मुकाबला 33-31 से अपने नाम किया। बंगाल वॉरियर्स के स्टार मनिंदर ने अपनी टीम के लिए 14 रेड प्वॉइंट लेकर शानदार जीत दिलाई। इसके अलावा महेश गौड़ ने छह रेड प्वॉइंट हासिल किए।।
विज्ञापन
वहीं पिंक पैंथर्स और पुणेरी पलटन के बीच हुआ एक अन्य मुकाबला 30-30 के स्कोर पर ड्रॉ हुआ। पुणेरी पलटन की तरफ से गिरीश एर्नाक ने छह टैकल प्वॉइंट लिए। वहीं पिंक पैंथर्स की तरफ से दीपक निवास हुड्डा ने सर्वाधिक सात रेड प्वॉइंट लिए।