फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेशी तीरंदाज एती ने तीसरे गोल्ड पर साधा निशाना, घर से भागकर ली थी ट्रेनिंग

Tue, 10 Dec 2019 03:09 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एती खातून - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

नेपाल के काठमांडू में चल रहे दक्षिण एशियाई खेलों में बांग्लादेश की तीरंदाज एती खातून ने सोमवार को तीसरा गोल्ड जीता। वह पश्चिमी बांग्लादेश के छोटे से गांव की रहने वाली हैं। परिवार और समाज के विरोध के बावजूद एती इस मुकाम तक पहुंचने में सफल रही हैं।

विज्ञापन


उनका परिवार 12 साल की उम्र में उनकी शादी करवाना चाहता था, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया और भागकर ढाका आ गईं। यहां उन्होंने तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर में ट्रेनिंग ली। एती की उम्र अभी 14 वर्ष है।

उन्होंने कहा कि मेरा परिवार चाहता था कि मेरी छोटी उम्र में ही शादी हो जाए, लेकिन मैंने इसका विरोध किया। मैं दो दिन तक रोती रही और खाना-पीना भी छोड़ दिया था। मैंने परिवार पर ढाका तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर में नाम लिखाने के लिए दबाव बनाया। अब मेरा सपना ओलंपिक में मेडल जीतना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें