दूसरे पीरियड में विनेश ने ज्यादा आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने फिर से विरोधी पहलवान के बाएं पैर पर अपनी पकड़ बनाकर दो अंक हासिल किए। उन्होंने याफ्रेमेनका को चौंकाते हुए दाएं पैर पर हमला किया और चार अंक जुटाए। विनेश ने इसके बाद दवाव में आईं विरोधी पर एक और फिर दो अंक हासिल किए।
फाइनल में उनका सामना रूस की एन मालिशेवा से होगा जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में स्थानीय खिलाड़ी पिचोकोउस्के को 6-0 से हराया। विनेश मौजूदा सत्र में स्पेन ग्रांप्री, यासर दोगू अंतरराष्ट्रीय और पोलैंड ओपन में शीर्ष पर रहीं।