फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के तुरंत बाद बजरंग का 'मिशन टोक्यो' शुरू, USA में करेंगे ओलंपिक की तैयारी

Sat, 28 Nov 2020 04:52 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीते दिनों ही वैवाहिक बंधन में बंधने वाले बजरंग टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। फोगाट बहनों में से एक संगीता ने उन्हें अपना हमसफर चुना है।
विज्ञापन
बजरंग पूनिया - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिशन ओलंपिक प्रकोष्ठ ने टोक्यो ओलंपिक में भारत की पदक उम्मीद पहलवान बजरंग पूनिया को अमेरिका में एक महीने के अभ्यास शिविर में भाग लेने की अनुमति दे दी है। एक विज्ञप्ति के अनुसार गुरुवार को मिशन ओलंपिक प्रकोष्ठ की बैठक में यह फैसला लिया गया। यह भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा गठित ईकाई है जो टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) में जगह पाने योग्य खिलाड़ियों का चयन करती है।

विज्ञापन


यह शिविर चार दिसंबर से तीन जनवरी तक मिशिगन में चलेगा और इस पर 14 लाख रूपये खर्च आएगा। कोरोना महामारी के बीच अभ्यास बहाल होने के बाद से बजरंग सोनीपत के साइ सेंटर में अभ्यास कर रहे हैं। वह अपने कोच एमजारियोस बेंटिनिडिस और फिजियो धनंजय के साथ अमेरिका जाएंगे, उन्हें मुख्य कोच सर्जेइ बेलोग्लाजोव के मार्गदर्शन में शीर्ष पहलवानों के साथ अभ्यास का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें