फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PKL 2020: कोरोना वायरस के चलते प्रो कबड्डी लीग का आठवां संस्करण स्थगित

Sat, 28 Nov 2020 04:29 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रो कबड्डी लीग - फोटो : social media
विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग का आठवां सीजन कोरोना वायरस महामारी की वजह से शनिवार को स्थगित कर दिया गया। हर बार यह टूर्नामेंट अपने तय विंडो जुलाई-सितंबर के बीच में ही होता आया है। पीकेएल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी गई, 'मौजूदा हालातों और स्वास्थ्य गाइडलाइंस के मद्देनजर प्रो कबड्डी लीग के आठवें चरण को स्थगित किया जाता है। हम नए साल ज्यादा सुरक्षा इंतजामों के साथ लौटेंगे।'

विज्ञापन




भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान और लीग में पिंक पैंथर्स के अगुवा दीपक निवास हूडा ने फैसला का स्वागत किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, 'खिलाड़ियों के लिहाज से यह सराहनीय कदम है। उम्मीद करता हूं कि फैंस इसे समझेंगे और हमें इसी तरह प्यार देते रहेंगे।'



पुणेरी पल्टन के कोच और पूर्व भारतीय कप्तान अनुप कुमार ने भी इस निर्णय का समर्थन किया है। उन्होंने लिखा, 'इन विपरित हालातों में यह फैसला सराहनीय है।'



बताते चलें कि लीग का सातवां संस्करण अक्टूबर 2019 में संपन्न हुआ था। जहां बंगाल वॉरियर ने दबंग दिल्ली को हराकर अपना पहला खिताब जीता था। जयपुर पिंक पैंथर, यू मुंबा, पटना पायरेट्स, बेंगलुरु बुल्स के बाद चैंपियन बनने वाली बंगाल पांचवीं नई टीम थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें