फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनेश-बजरंग के लिए एशियाई चैंपियनशिप अगली चुनौती

Sun, 17 Mar 2019 06:18 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
bajrang punia vinesh phogat
विज्ञापन

विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक अगले महीने चीन में होने वाली एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे। भारतीय कुश्ती महासंघ ने महिलाओं के लिए शनिवार को लखनऊ में और पुरूषों के लिए रविवार को सोनीपत में चयन ट्रायल का आयोजन किया था। इसके बाद 30 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया। 

विज्ञापन


65 किलो वर्ग में उतरने वाले बजरंग ने हाल ही में बुल्गारिया में यूडब्ल्यूडब्ल्यू डैन कोलोव निकोला पेत्रोव टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता था। विनेश वहां पहली बार 53 किलो भारवर्ग में उतरी और रजत पदक जीती थी।

रियो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी ने 65 किलो वर्ग में रजत और पूजा ढांडा ने 59 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। चीन में 23 से 28 अप्रैल तक होने वाली एशियाई चैंपियनशिप में साक्षी 62 किलो और नवजोत कौर 65 किलो वर्ग में उतरेगी। 
विज्ञापन


एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता दिव्या ककरान एड़ी की चोट से उबरने के बाद वापसी करते हुए 68 किलो वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

भारतीय टीम: 

फ्रीस्टाइल: रवि कुमार (57 किलो), राहुल अवारे (61 किलो), बजरंग पूनिया (65 किलो), रजनीश (70 किलो), अमित धनकड़ (74 किलो), प्रवीण राणा (79 किलो) , दीपक पूनिया (86 किलो), विकी (92 किलो), सत्यव्रत कड़ियां (97 किलो) और सुमित (125 किलो)।

ग्रीको रोमन: मनजीत (55 किलो), ज्ञानेंदर (60 किलो), विक्रम कुमार (63 किलो), रविंदर (67 किलो), योगेश (72 किलो), गुरप्रीत सिंह (77 किलो), हरप्रीत सिंह (82 किलो), सुनील कुमार (87 किलो), हरदीप सिंह (97 किलो), प्रेम कुमार (130 किलो) 

महिला कुश्ती : सीमा (50 किलो), विनेश (53 किलो), ललिता सेहरावत (55 किलो) , पूजा ढांडा (57 किलो), मंजू (59 किलो), साक्षी मलिक (62 किलो), नवजोत कौर (65 किलो), दिव्या ककरान (68 किलो), किरण (72 किलो) और पूजा (76 किलो)। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें