भारतीय एथलेटिक्स के मुख्य कोच बहादुर सिंह 25 साल तक सेवा देने के बाद पद से हट गए। साई के साथ उनका अनुबंध समाप्त हो गया। आयु नियमों के आधार पर उनका कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाया गया। एशियाई खेलों में दो स्वर्ण पदक ( 1978,1982) जीतने वाले इस 74 वर्षीय कोच का अनुंबध 30 जून को समाप्त हुआ।