फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badminton: ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में हारने के बाद लक्ष्य सेन ने स्विस ओपन से नाम लिया वापस, जानें क्या है कारण

Mon, 21 Mar 2022 04:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लक्ष्य जर्मन ओपन के साथ-साथ ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंचे थे। हालांकि, दोनों खिताबी मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लक्ष्य को कोचिंग देने वाले विमल कुमार ने स्विस ओपन से उनके हटने के पीछे कारणों को बताया।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के नए स्टार शटलर लक्ष्य सेन स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे। उन्होंने इस टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है। लक्ष्य ने पिछले दो हफ्तों में लगातार मैच खेले हैं। अब उन्होंने आराम करने का फैसला किया है। अल्मोड़ा के रहने वाले लक्ष्य ने पिछले दो हफ्तों में जर्मन ओपन और ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


लक्ष्य जर्मन ओपन के साथ-साथ ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंचे थे। हालांकि, दोनों खिताबी मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लक्ष्य को कोचिंग देने वाले विमल कुमार ने स्विस ओपन से उनके हटने के पीछे कारणों को बताया। विमल ने कहा कि थकान के कारण लक्ष्य स्विस ओपन में नहीं खेलेंगे। उन्होंने इस बारे में भारतीय बैडमिंटन संघ को सूचना दे दी है।

लक्ष्य को स्विस ओपन में अपना पहला मुकाबला हमवतन समीर वर्मा के खिलाफ खेलना था। उन्होंने पिछले कुछ समय में शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले साल दिसंबर में लक्ष्य ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया था। इसका बाद जनवरी में इंडिया ओपन जीतकर अपना सुपर 500 खिताब हासिल किया था। लक्ष्य का विजय अभियान जर्मन ओपन के फाइनल में थमा था। इसके बाद वे ऑल इंग्लैंड के फाइनल में डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन से हार गए।
विज्ञापन


लक्ष्य अगर विक्टर को हराने में सफल रहते तो ऑल इंग्लैंड में चैंपियन बनने वाले तीसरे भारतीय बन जाते। प्रकाश पादुकोण ने 1980 और पुलेला गोपीचंद ने 2001 में खिताब अपने नाम किया था। लक्ष्य को विक्टर एक्सेलसन ने लगातार गेमों में 21-10, 21-15 से हराया। लक्ष्य ने सेमीफाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन मलेशिया के ली जी जिया को 21-13, 12-21, 21-19 से हराया था। यह मुकाबला एक घंटे 16 मिनट तक चला था। वहीं, एक्सेलसन ने सेमीफाइनल में चाऊ तियेन चेन को हराया था। एक्सेलसन का यह ऑल इंग्लैंड ओपन में लगातार चौथा फाइनल था।

 

विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें