फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल रत्न पुरस्कार का नाम खिलाड़ी के नाम पर रखा जाए: बबीता फोगाट

Wed, 02 Sep 2020 11:30 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बबीता फोगाट - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारतीय पहलवान बबीता फोगाट ने बुधवार को कहा कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम किसी प्रतिष्ठित खिलाड़ी के नाम पर रखा जाना चाहिए। बबीता ने ट्वीट किया, 'खेल से जुड़े पुरस्कार किसी महान या सम्मानित खिलाड़ी के नाम पर होने चाहिए और किसी राजनेता के नाम पर नहीं। राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदलकर किसी खिलाड़ी के नाम पर रखने के सुझाव आपको कैसा लगा।'

विज्ञापन

 

संवाददाताओं ने जब इस मुद्दे पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी तो बबीता ने कहा, 'खेल रत्न पुरस्कार का नाम राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है। इसकी जगह यह किसी खिलाड़ी के नाम पर होता तो अधिक उपयुक्त होता।' उन्होंने कहा, 'हमारे देश में इतने सारे ओलंपिक और विश्व चैंपियन हैं और खिलाड़ी भी पुरस्कार लेते हुए अधिक गौरवांवित और प्रेरित महसूस करेंगे अगर ये किसी प्रतिष्ठित खिलाड़ी के नाम पर होगा।'
विज्ञापन


खेल रत्न देश का सर्वोच्च खेल सम्मान है और इसे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें