रस्साकशी, मलखंभ और पैरा स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों को भी सरकारी नौकरी में आरक्षण मिलेगा। केंद्र सरकार ने समूह 'ग' की सीधी भर्ती के लिए 43 खेलों की सूची में 20 नए खेल शामिल किए हैं, इनमें मलखंभ, रग्बी, रस्साकशी, बेसबॉल, रस्साकशी, बास्केटबॉल, पैरालंपिक व पैराएशियाड खेल शामिल हैं।
यह आदेश कार्मिक मंत्रालय ने मंगलवार को जारी किया है। इससे पहले केंद्र की लिस्ट में क्रिकेट, बैडमिंटन और बॉक्सिंग समेत कुल 43 खेल शामिल थे। सीधी भर्ती में इन 63 खेल के उन प्लेयर्स को फायदा मिलेगा, जो राज्य या देश के लिए नेशनल या फिर इंटरनेशनल लेवल पर खेल चुके हों।
सरकार की लिस्ट में पहले से शामिल 43 खेल
क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, आर्चरी, एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड दोनों), बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बिलियर्ड्स और स्नूकर, बॉल-बैडमिंटन, कबड्डी, कराटे-डो, कयाकिंग और कैनोइंग, खो-खो, पोलो, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, रेसलिंग, पावरलिफ्टिंग, राइफल शूटिंग, ताइक्वांडो, टेनीकोइट, टेनिस, रोलर स्केटिंग, रोइंग, शॉफ्ट बॉल, स्क्वैश, स्वीमिंग, टेबल-टेनिस, कैरम, शतरंज, साइकिलिंग, घुड़सवारी, गोल्फ, जिम्नास्टिक (बॉडी-बिल्डिंग भी शामिल), हैंडबॉल, आइस-स्कीइंग, आइस-हॉकी, आइस-स्केटिंग, बॉक्सिंग, ब्रिज, याचिंग (नौकायन)।
इन खेलों को भी लिस्ट में जोड़ा गया
बेसबॉल, रग्बी, बास्केटबॉल, डीफ स्पोर्ट्स, रस्साकशी, मलखंब और पैरा-स्पोर्ट्स (पैरालिंपिक और पैरा एशियन खेल) समेत 20 खेलों को लिस्ट में शामिल किया गया है।