फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय पहलवान को तेज बुखार, जीका वायरस संक्रमण का खतरा

Sun, 14 Aug 2016 12:35 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Rio 2016 - फोटो : Getty
विज्ञापन
रियो से एक बुरी खबर है। भारतीय महिला पहलवान बबीता कुमारी को तेज बुखार हो गया है, उनके शरीर में तेज दर्द है। उनके जीका वायरस से प्रभावित होने का खतरा है। 
विज्ञापन


ओलंपिक के आयोजन से पहले संभावना जताई जा रही थी कि ओलंपिक के दौरान जीका वायरस से संक्रमित हो सकते हैं, लेकिन आयोजकों ने खेल गांव को पूरी तरह सुरक्षित बताया था। कई खिलाड़ियों ने जीका के डर के कारण ओलंपिक में भाग नहीं लिया है। 

डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख कर रही है। भारतीय कुश्ती संघ के अधिकारियों के मुताबिक उनकी तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है। बबीता ने आज अभ्यास भी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बबीता ओलंपिक में 53 किग्रा फ्री स्टाइल स्पर्धा में भारतीय चुनौती पेश करेंगी, उनका मुकाबला अगले सप्ताह 18 अगस्त को होना है। 

मंगोलिया की पहलवान ओलंपिक से ठीक पहले डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाई गईं थीं, उनकी जगह पर बबीता को ओलंपिक में भाग लेने का मौका मिला है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें