ऑस्ट्रिया फॉर्मूला वन रेस के खिताब पर फिनलैंड के वाल्टेरी बोटास ने रविवार को कब्जा जमया है। उन्होंने नाटकीय अंदाज में चैंपियन मर्सिडीज के लिए फॉर्मूला वन सीजन की पहली रेस जीती है।
विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन को पांच सेकेंड की 'टाइम पेनल्टी' के कारण चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। इस रेस में तीन बार एक सेफ्टी कार की वजह से बाधा पहुंची तथा 20 में से नौ ड्राइवर रेस पूरी नहीं कर पाए। इनमें रेड बुल्स के मैक्स वर्सटापेन और अलेक्सांद्र अलबोन भी शामिल थे। हैमिल्टन को ओवरटेक करने के प्रयास में अलबोन बाहर हो गए थे जिसका नुकसान ब्रिटिश ड्राइवर को भी हुआ।
हैमिल्टन को इस टक्कर के लिए जिम्मेदार माना गया और उन पर पांच सेकेंड की पेनल्टी लगी। इससे पहले शनिवार को क्वालीफाइंग की घटना के कारण उन पर तीन स्थान ग्रिड की पेनल्टी भी लगी थी। ऐसे में मर्सीडीज के उनके साथी बोटास ने पोल पोजीशन से शुरुआत की, जबकि हैमिल्टन ग्रिड में पांचवें स्थान पर थे।
एक समय मर्सीडीज के इन दोनों ड्राइवरों के बीच ही शीर्ष पर आने के लिए मुकाबला चल रहा था, लेकिन हैमिल्टन पर आखिरी क्षणों की पेनल्टी के कारण फेरोरी के चार्ल्स लेकलर्क दूसरे और मैकलारेन के लैंडो नोरिस तीसरे स्थान पर आ गए।
रेनाल्ट के कार्लोस सेंज जूनियर ने पाचवां, रेसिंग प्वाइंट के सर्जियो पेरेज ने छठा, टोरो रोसो के पियरे गास्ले ने सातवां, रेनॉल्ट के एस्टबेन ओकोन ने आठवां, अल्फा रेसिंग के एंटोनियो जियोविनाजी नौंवां और फेरारी के सेबेस्टियन वेटेल ने दसवां स्थान हासिल किया।