फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियन ओपन : पुरुष एकल में नडाल ने दी दामिर को करारी शिकस्त, पहुंचे तीसरे दौर में

Fri, 19 Jan 2018 10:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राफेल नडाल - फोटो : EPA
विज्ञापन
विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल का वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में शानदार सफर जारी है। नडाल ने पुरुष एकल के तीसरे दौर में 28वीं सीड बोस्निया के दामिर दजुमहुर को 6-1, 6-3, 6-1 से पराजित कर 11वीं बार चौथे दौर में प्रवेश किया। यह मुकाबला एक घंटा और 50 मिनट तक चला।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस ने जो विल्फ्रेड सोंगा को 7-6, 4-6, 7-6, 7-6 से शिकस्त दी। ग्रिगोर दिमित्रोव ने आंद्रे रुबलेव को 6-3, 4-6, 6-4, 6-4 से हराया। स्पेन के पाब्लो बुस्ता ने लक्जमबर्ग के जाइल्स मुलर को 7-6, 4-6, 7-5, 7-5 से पराजित किया। 

क्रोएशिया के मारिन सिलिच भी चौथे दौर में प्रवेश कर गए हैं। सिलिच ने तीसरे दौर में रेयान हैरिसन को 7-6, 6-3, 7-6 से शिकस्त दी। अर्जेंटीना के  डिएगो श्वार्ट्जमैन ने यूक्रेन के एलेक्जेंडर डोल्गोपोलोव को 6-7, 6-2, 6-3, 6-3 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें