फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलीटों के कैंप से बाहर निकलने पर लगी रोक, कोरोना की वजह से भारतीय एथलेटिक संघ ने उठाया कदम

Fri, 06 Mar 2020 07:58 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एथलेटिक्स फेडरेशन - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कोरोना वायरस के चलते नेशनल कैंप में तैयारियों में जुटे अपने एथलीटों पर कैंप से बाहर निकलने पर रोक लगा दी है। फेडरेशन अध्यक्ष आदिल सुमारीवाला की अगुवाई में कोरोना वायरस को लेकर गुरुवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। यही नहीं एथलीटों के किसी निजी कार्यक्रम या फिर सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी भाग लेने पर रोक लगा दी गई है। एथलीटों के किसी भी बाहर के व्यक्ति के साथ ट्रेनिंग की इजाजत नहीं होगी। साथ ही किसी भी नॉन कैंपर को एथलीटों के साथ ट्रेनिंग नहीं करने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें