पिछले साल गुआडलाजारा आईएसएसएफ विश्व कप में कांस्य पदक जीतने वाले दीपक ने फाइनल में 8.9 अंक से शुरुआत की लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार नौ स्कोर दस या इससे अधिक अंक के बनाए और तीसरे स्थान पर रहे। इस तरह से उन्होंने प्रतियोगिता के पहले दिन ही पदक और ओलंपिक कोटा भारत को दिलाया। अन्य भारतीयों में किरण अंकुश जाधव 14वें और यशवर्धन 30वें स्थान पर रहे।
02 : ओलंपिक कोटा हासिल कर चुका है भारत दस मीटर एयर राइफल में, अप्रैल में दिव्यांश सिंह पंवार ने दिलाया था
कोटा हासिल करने में चौथा नंबर : भारत इस चैंपियनशिप से पहले ही तोक्यो के लिए नौ कोटा स्थान हासिल कर चुका था तथा वह एशियाई क्षेत्र में चीन (25 कोटा), कोरिया (12) और मेजबान जापान (12) के बाद चौथे नंबर पर है।