फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई ऑनलाइन नेशंस कप: भारतीय महिला शतरंज टीम क्वार्टर फाइनल में, 16 अंकों के साथ शीर्ष पर रही टीम

Tue, 20 Oct 2020 05:59 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शतरंज - फोटो : demopic
विज्ञापन

शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय महिला शतरंज टीम ने सोमवार को तीन जीत के साथ प्रारंभिक चरण में पहले स्थान पर रहते हुए एशियाई ऑनलाइन नेशंस कप टीम चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत के 16 अंक हैं। फिलीपींस और ईरान 13-13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल में किर्गिस्तान से खेलेगी। भारतीय टीम ने सातवें दौर में फिलीपींस को 3-1,आठवें दौर में कजाखस्तान को 2.5-1.5 और नौवें दौर में वियतनाम को 2.5-1.5 से हराया। टीम के लिए आर. वैशाली ने सबसे ज्यादा 6.5 अंक और मैरी एन गोमेज ने पांच अंक हासिल किए। टूर्नामेंट का फाइनल 25 अक्तूबर को होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें