भारतीय पुरुष शतरंज टीम ने एशियाई ऑनलाइन नेशंस (क्षेत्रीय) कप टीम चैंपियनशिप के प्रारंभिक दौर में छठे स्थान के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय टीम के लिए रविवार का दिन मिला-जुला रहा। उसने एक मुकाबला जीत, एक ड्रॉ खेला और एक हारा। टीम अब 23 अक्तूबर को अंतिम आठ चरण में मंगोलिया से खेलेगी।
सूर्य शेखर गांगुली की अगुवाई वाली भारतीय टीम को सातवें दौर में फिलीपींस से 1.5-2.5 से शिकस्त मिली। टीम ने बांग्लादेश को 3.5-0.5 से हराया और ऑस्ट्रेलिया से 2-2 से ड्रॉ खेला। प्रारंभिक दौर के बाद ईरान की टीम 15 अंकों के साथ शीर्ष पर रही। फिलीपिंस दूसरे और मंगोलिया तीसरे स्थान पर रहा। इस टूर्नामेंट का फाइनल 25 अक्तूबर को खेला जाएगा।