फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Games: एशियाई खेलों के लिए ब्रिज टीम में प्रणब और शिबनाथ को जगह नहीं

Sun, 27 Feb 2022 02:14 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

पिछले एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रणब बर्धन और शिबनाथ डी सरकार इस बार जगह बनाने में नाकाम रहे। देबाशीष रे 2018 में भी टीम के कोच सह कप्तान थे। 
विज्ञापन
भारतीय ब्रिज फेडरेशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ब्रिज महासंघ ने चीन के हांगझोऊ में होने वाले आगामी एशियाई खेलों के लिए छह सदस्यीय टीम का चयन किया है जिसमें देबाशीष रे कोच सह गैर खिलाड़ी कप्तान हैं।
विज्ञापन


महासंघ ने एक बयान में कहा कि टीम में 2018 एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता सुमित मुखर्जी, देवव्रत मजूमदार, जग्गी शिवदासानी, राजेश्वर तिवारी, कैजाद अंकलेसरिया और संदीप ठकराल शामिल हैं।
 
पिछले एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रणब बर्धन और शिबनाथ डी सरकार इस बार जगह बनाने में नाकाम रहे। देबाशीष रे 2018 में भी टीम के कोच सह कप्तान थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘इस बार चुने गए खिलाड़ी काफी समय से काफी कठिन अभ्यास कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि भारत इस बार भी अच्छा प्रदर्शन करेंगा।’ इस सप्ताह की शुरुआत में पुणे में हुए ट्रायल के बाद टीम का चयन किया गया। 

यह टीम अगले महीने इटली में होने वाली विश्व ब्रिज चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। भारत ने 2018 में एशियाई खेलों में युगल स्वर्ण और टीम कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें