बहरहाल, सुशील के बाद संदीप तोमर बाउट के लिए आए। उन्होंने पहले 30 सेकंड में ही 2 अंक हासिल किए और कुछ ही देर में इसे 4-0 कर दिया। पहला राउंड खत्म होने से पहले संदीप ने दो अंक हासिल करके स्कोर 6-0 कर दिया। मगर रुस्तम ने जोरदार वापसी करते हुए चार अंक हासिल किए और स्कोर 4-6 कर दिया।
इसके बाद दूसरे राउंड में भी दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। संदीप ने दो अंक हासिल करके स्कोर 8-4 किया तो रुस्तेम ने एक बार फिर जोरदार वापसी की और स्कोर 8-8 से बराबर कर दिया। हालांकि, संदीप ने हिम्मत नहीं हारी और दो अंक लेकर स्कोर 10-8 कर दिया। अंतिम 30 सेकंड में भारतीय पहलवान ने 2 अंक और हासिल किया और क्वार्टरफाइनल में रोचक अंदाज में वापसी की।
भारत के गोल्ड मेडल की उम्मीद बजरंग पूनिया ने रविवार को पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग में उज्बेकिस्तान के खासनोव सिरोजिद्दीन को टेक्निकल सुपेरिओरिटी के आधार पर 11-3 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। बजरंग ने 0-3 से पिछड़ने के बाद बेहतरीन वापसी की और एक के बाद एक अंक हासिल करते हुए जीत दर्ज की।
सिरोजिद्दीन ने दमदार शुरुआत की और भारतीय पहलवान पर तीन अंक की बढ़त बनाई। इसके बाद पूनिया ने दो अंक हासिल करते हुए वापसी की। फिर पूनिया छाए रहे और उन्होंने उज्बेकिस्तान के पहलवान को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। मैच खत्म होने में जब 90 सेकंड का समय बचा था तब बजरंग पूनिया ने 9 अंक हासिल किए और मुकाबला अपने पक्ष में किया।