मेरठ के मोदीपुरम के दयावती मोदी अकादमी में 10वीं के छात्र शार्दुल मेरठ के ही सिवाया गांव के रहने वाले हैं। इस साल उन्हें बोर्ड परीक्षाएं देनी हैं। वह नेशनल लेवल में कई अनुभवी और दिग्गज शूटर्स को मात दे चुके हैं। शार्दुल पिछले साल मॉस्को में जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में छठे स्थान पर रहे और जूनियर लेवल के डबल ट्रैप का फाइनल भी जीत चुके हैं।
शार्दुल एशियाई खेलों में डबल ट्रैप स्पर्धा में मेडल जीतने वाले तीसरे भारतीय बने। इससे पहले 2010 में रोंजन सोढ़ी ने गोल्ड मेडल जीता था जबकि राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सिल्वर मेडल जीता था।
विहान पालेमबांग में भारत के लिए मेडल जीतने वाले सबसे युवा निशानेबाज बने। उन्होंने सौरभ चौधरी को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। वैसे, भारत के लिए मेडल विजेताओं में विहान तीसरे किशोरावस्था के खिलाड़ी हैं। इससे पहले 16 साल के सौरभ चौधरी और 19 साल के लक्ष्य ने भारत को मेडल जिताया।