इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियाई खेल में शनिवार का दिन आखिरी था। 14 दिन तक चले इस इवेंट में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। एशियाई खेलों में भारत का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
भारत के खाते में कुल 69 मेडल आए हैं, जिनमें 15 गोल्ड, 24 सिल्वर और 30 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। बता दें कि भारत के लिए सबसे ज्यादा मेडल्स एथलेटिक्स में आए हैं, जबकि शूटिंग दूसरे नंबर पर है। बता दें कि पदक तालिका में भारत 69 मेडल के साथ आठवें स्थान पर काबिज है। वहीं, चीन कुल 289 मेडल के साथ शीर्ष पर मौजूद है जबकि 204 मेडल के साथ जापान दूसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा कोरिया रिपब्लिक 176 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है।
इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2010 में ग्वांग्झू खेलों में था जब उसने 65 पदक जीते थे, जिसमें 14 गोल्ड, 17 सिल्वर और 34 ब्रॉन्ज मेडल शामिल था। वहीं, साल 2014 में इंचियोन में खेले गए एशियन गेम्स में भारत के खाते में 57 मेडल आए थे, जिसमें 11 गोल्ड, 10 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज शामिल थे।
आइए जानते हैं एशिन गेम्स 2018 में भारत को किस खेल में कितने मेडल मिलेः