- इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम ने 20 साल बाद इतिहास रचा है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में तीन बार की एशियन चैंपियन चीन को 1-0 से मात देकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है।
पुरुष 4x400 मीटर क्वालीफिकेशन:
भारत ने इस स्पर्धा में फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
-महिला हैप्थाल्टन
वहा! भारत के खाते में दिन का दूसरा गोल्ड...। स्वपना बर्मन ने भारत को दिलाया 11वां गोल्ड मेडल। स्वपना ने 6026 अंकों के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। इस मुकाबले में चीन की वांग सिल्वर मेडल के साथ दूसरे नंबर पर रही, जबकि तीसरे नंबर पर जापान की यूकी यामासाकी को ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा। स्वपना के गोल्ड के साथ ही भारत को पास स्वर्ण पदकों की संख्या 11 हो गई है। वहीं, इसी इवेंट में भारत की पूर्णिमा हेम्ब्रम चौथे स्थान पर रहीं।
ट्रिपल जंप
-वाह भाई वाह! गोल्ड मेडल- अरपिंदर सिंह ने भारत को दिलाया गोल्ड मेडल। इसके साथ ही भारत की झोली में 10 गोल्ड मेडल आ गए हैं। उन्होंने 16.77 मीटर का जंप लगाकर भारत की झोली में गोल्ड मेडल डाला। 6 में 3 उनका लीगल जंप रहा। इस स्पर्धा में उजबेकिस्तान के रसलन 16.40 मीटर के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया, जबकि चीन के काओ शूओ को ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा।
-पुरुष 1500 मीटर क्वालीफिकेशन राउंड
पुरुष 800 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतने वाले मंजीत सिंह ने पुरुष 1500 मीटर दौड़ के
फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मंजीत ने 3:50:59 समय के साथ अपना दौड़ पूरा कर फाइनल का टिकट कटाया। मंजीत के अलावा 800 मीटर दौड़ में सिल्वर जीतने वाले जिंसन जॉनसन ने भी इस स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने 3:46:50 समय के साथ फाइनल में पहुंचने का दौड़ लगाया।
-बॉक्सिंग
बॉक्सिंग क्वार्टरफाइनल मुकाबले में मंगोलिया के बॉक्सर बातर चिंजो ने 60 किग्रा भारवर्ग में भारतीय बॉक्सर धीरज को 5-0 से हरा दिया।
-एथलेटिक्सः
महिला 200 मीटर दौड़ में दुती चंद ने सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने 23.20 सेकंड में अपना दौड़ पूरा कर सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। बहरीन की इडिडोइंग ओडिओंग ने 22.96 सेकंड समय के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।
-वॉलीबॉल के सेमीफाइनल के 9-12 मैच में भारतीय महिला टीम ने हॉन्ग कॉन्ग को 3-0 से हरा दिया है। भारतीय टीम ने हॉन्ग कॉन्ग को तीनों सेटों में 25-18, 25-16, 25-13 से हराया।
-टेबल टेनिस के मिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की जोड़ी ने अचंत शरथ और मनिका बत्रा की भारतीय जोड़ी को 4-1 से हरा दिया। इस भारतीय जोड़ी को चीन के वांग चुकीन और सुन यंगशा की जोड़ी से 9-11, 5-11, 13-11, 4-11 और 8-11 से हार झेलनी पड़ी। फिलहाल, इस भारतीय जोड़ी के लिए ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो गया है।
-वॉलीबॉल के सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम ने हॉन्ग कॉन्ग पर 2-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम ने पहला और दूसरा सेट क्रमशः 25-18 और 15-16 की अंतर से जीता।
-
टेबल टेनिस में अचंत शरथ और मनिका बत्रा की जोड़ी मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्होंने क्वार्टरफाइनल में कोरिया के एन जी सॉन्ग और चा ह्यो सिम की जोड़ी को 3-2 से मात दी। भारत की इस जोड़ी ने उन्हें (4-11, 12-10, 6-11, 11-6 और 11-8) से हराया।
- कुराश में महिलाओं के 63 किग्रा में मेघा टोकस क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने तुर्कमेनिस्तान के गुलशत नेसरोवा को 10-0 से मात दी।
- सोफ्ट टेनिस में भारत के रोहित धीमान और आद्यया तिवारी की जोड़ी को मिक्स्ड डबल्स में ग्रुप सी के मुकाबले में ताईवान के काईवेन यू व चुलिंग चेंग की जोड़ी से 0-5 की शिकस्त झेलनी पड़ी।
- सरजूबाला देवी महिलाओं की 51 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल में चीन की युआन चांग से 0-5 से हारीं।
- भारत ने इंडोनेशिया को पुरुष हैंडबॉल प्रमुख राउंड- ग्रुप 3 के मुकाबले में 37-23 के विशाल अंतर से मात दी।
- अंचता शरत और मनिका बत्रा ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय जोड़ी ने दक्षिण कोरिया के सांगसु ली और जीही जियोन को 3-2 (11-7, 7-11, 11-8, 10-12, 11-4) से मात दी।
- भारतीय मुक्केबाज अमित फांगल के बाद विकास कृष्णन ने पुरुष मुक्केबाजों की 75 किलोग्राम की मिडलवेट कैटेगरी में चीन के तुओहेता एरबिके को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस तरह उन्होंने भारत के लिए एक ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया है।
- एंथोनी अमलराज/ मधुरिका पाटकर का सफर मिक्स्ड डबल्स के अंतिम 16 में समाप्त हो गया। भारतीय जोड़ी को हांगकांग के क्वान किट हो और ली हो चिंग से 1-3 (11-6, 7-11, 5-11, 5-11) से शिकस्त झेलनी पड़ी।
- भारत ने चीन को महिला टीम पूल बी के मुकाबले में 3-0 से मात दी। भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व जोशना चिनप्पा, दीपिका पल्लीकल, सुनन्या कुरुविला और तन्वी खन्ना ने किया।
- भारत के 22 वर्षीय मुक्केबाज अमित फांगल ने लाइट फ्लाइवेट वर्ग में उत्तर कोरिया के जैंग योंग किम को 5-0 से मात देकर अंतिम-4 में अपनी जगह पक्की की और भारत के कम से कम कांस्य पदक पक्का किया।
- भारत का स्क्वाश में चीन से मुकाबला शुरू हो गया है। जोशना चिनप्पा, दीपिका पल्लीकल, सुनन्या कुरुविला और तन्वी खन्ना एक्शन में दिख रही हैं।
- शरत कमल और मनिका बत्रा की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स के राउंड ऑफ 32 में मलयेशिया के जावेन चूंग और कारेन डिक को 3-0 (11-2, 11-5, 11-8) से मात दी।
- महिलाओं की हेप्टाथलोन स्पर्धा में स्वप्ना बर्मन ने गोल्ड मेडल जीतने की आस जगाई है। उन्होंने जेवलिन थ्रो राउंड में 872 अंक हासिल किए। पूर्णिमा हेमब्राम 773 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। युवा बर्मन ने सनसनीखेज प्रदर्शन किया।
- जूडो में कल्पना थोडम महिलाओं के 52 किग्रा एलिमिनेशन राउंड में उज्बेकिस्तान की गुलजोना जियाएवा से हारीं। कल्पना अंतिम-16 में हारीं।
- भारत की सोनिया और सिमरन पेनकेक सिलट के महिला डबल फाइनल में अंतिम स्थान पर रहे। इंडोनेशिया ने गोल्ड जबकि थाईलैंड और मलयेशिया ने क्रमश: सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल जीता।
- साइकलिंग की टेंपो रेस में भारत की मनोरमा देवी -40 अंक हासिल किए और वह आखिर से दूसरे स्थान पर रहीं।
- मंजीत सिंह साइकलिंग में पुरुषों की 4000 मीटर आईएनडी में क्वालिफाई नहीं कर सके। वह क्वालिफिकेशन में 4:43.714 का समय निकालकर 12वें स्थान पर रहे।
- भारत को मलयेशिया के हाथों सेपकटकरॉ में ग्रुप बी के मैच में 0-2 की शिकस्त सहना पड़ी। भारत को इससे पहले जापान के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी। अब दिन में भारत का अगला मुकाबला विएतनाम से होगा।
- जूडो में भारत के विजय कुमार अंतिम-16 में उज्बेकिस्तान के डियोरबेक उरोजबोएव से शिकस्त खा बैठे। पुरुषों के 60 किग्रा एलिमिनिशेन राउंड में विजय को 0-10 की शिकस्त झेलनी पड़ी।
- पेनकेक सिलट में भारत ने 527 का स्कोर किया। महिला डबल फाइनल में इस स्कोर के साथ भारत की सोनिया और सिमरन बहुत खुश नजर आ रही हैं।
- सेपकटकरॉ में महिलाओं के ग्रुप बी के मैच में भारत फिलहाल मलयेशिया से 0-1 से पिछड़ा हुआ है।
- एसो और रंजीत सिंह साइकलिंग में पुरुषों के स्प्रिंट के अगले दौर में क्वालिफाई करने में सफल रहे। एसो 10.438 समय के साथ 16वें जबकि रंजीत 10.639 समय के साथ 18वें स्थान पर रहे।
- स्वप्ना बर्मन लांग जंप में 865 अंकों के साथ दूसरे जबकि पूर्णिमा हेमब्राम 804 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।
- साइकलिंग में मनोरमा देवी महिलाओं की ओमनियम स्क्रैच रेस में 24 अंकों के साथ 9वें स्थान पर रहीं।
- भारतीय टीम कयाक चार के4 500 मीटर पुरुषों के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारतीय टीम हीट 1 में अंतिम स्थान जबकि ऑवरऑल 9वें स्थान पर रही। उसने 1:34.549 समय में रेस पूरी की।
- खुशबीर कौर महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल में 1:35:24 समय के साथ चौथे स्थान पर रहीं। सौम्या बेबी रेस से डिस्क्वालिफाई हो गईं।
- इरफान थोडी कोलोथुम और मनीष सिंह रावत पुरुष की 20 किमी चाल से डिस्क्वालिफाई हो गए।
- भारत के मेडल की संख्या 50 हो चुकी है, जिसमें 9 गोल्ड, 19 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज शामिल हैं।