फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर से जंग लड़ रहे एशियाई चैंपियन बॉक्सर डिंको सिंह को एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया

Sat, 25 Apr 2020 10:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डिंको सिंह - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

एशियाई चैंपियन बॉक्सर रहे डिंको सिंह को आखिरकार शनिवार को वह मदद मिल ही गई, जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार था। इंफाल से उन्हें नई दिल्ली के लिए एयरलिफ्ट किया गया। अर्जुन और पद्म पुरस्कार विजेता डिंको लीवर के कैंसर से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन


कोरोना वायरस की वजह से देशभर में जारी लॉकडाउन के चलते डिंको सिंह की पूर्व निर्धारित रेडिएशन थेरेपी नहीं हो पाई थी, उन्होंने भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) से मदद की गुहार लगाई थी, जिसके बाद BFI ने सक्रियता दिखाते हुए स्पाइसजेट की एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई।

इंफाल के रहने वाले 41 वर्षीय डिंको सिंह की रेडिएशन थेरेपी एक पखवाड़ा पहले होनी थी लेकिन लॉकडाउन के कारण वह दिल्ली नहीं आ पाए। बीएफआई के अध्यक्ष अजय सिंह को जब उनके खराब स्वास्थ्य की जानकारी हुई तो उन्होंने एयर एंबुलेंस से उन्हें यहां लाने की जिम्मेदारी ली। वह स्पाइसजेट के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हैं।
विज्ञापन


डिंको के साथ उनकी पत्नी नगांगोम बाबाई देवी भी दिल्ली गईं। शाम को यहां पहुंचने के बाद डिंको को सीधे एंबुलेंस में 'इंस्टीट्यूट आफ लीवर एवं बाइलरी साइंसेस' ले जाया गया। मणिपुर के इस बैंटमवेट मुक्केबाज ने बैंकाक में 1998 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन


दूसरी ओर, बॉक्सर विजेंदर सिंह और मनोज कुमार एशियन गेम्स के पूर्व गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर डिंको सिंह (Dingko Singh) के लिए धन जुटाने का एलान किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें