एशियाई चैंपियनशिप में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
भारत ने थाईलैंड में 2019 में हुई एशियाई चैंपियनशिप में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य पदक सहित 13 पदक जीते थे। टूर्नामेंट के लिए चुने गए खिलाड़ियों का नियमित तौर पर आरटी-पीसीआर परीक्षण होगा और वे पटियाला, पुणे और बंगलूरू में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में ट्रेनिंग कर रहे हैं।
कोरोना महामारी के कारण दुबई में शिफ्ट
इस प्रतियोगिता का आयोजन भारत में ही होना था लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे दुबई स्थानांतरित कर दिया गया लेकिन भारत ने सह मेजबान का अधिकार बरकरार रखा है। टूर्नामेंट की शुरुआत 24 मई हो होगी जबकि ड्रॉ 23 मई को होगा। अंतरराष्ट्रीय यात्रा पाबंदियों के कारण टीम की रवानगी की योजना खटाई में पड़ती दिख रही थी लेकिन यूएई के अधिकारियों ने मंगलवार को स्वीकृति दे दी।
भारतीय टीमें इस प्रकार हैं:
- पुरुष: विनोद तंवर (49 किग्रा), अमित पंघाल (52 किग्रा), मोहम्मद हुसामुद्दीन (56 किग्रा), वरिंदर सिंह (60 किग्रा), शिव थापा (64 किग्रा), विकास कृष्ण (69 किग्रा), आशीष कुमार (75 किग्रा), सुमित सांगवान (81 किग्रा), संजीत (91 किग्रा) और नरेंदर (91 किग्रा से अधिक)।
- महिला: मोनिका (48 किग्रा), एमसी मेरकोम (51 किग्रा), साक्षी (54 किग्रा), जास्मिन (57 किग्रा), सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), लालबुआतसाही (64 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा), पूजा रानी (75 किग्रा), स्वीटी (81 किग्रा) और अनुपमा (81 किग्रा से अधिक)।