फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय निशानेबाजों ने साधा गोल्डन निशाना, जीते एक स्वर्ण समेत तीन पदक

Thu, 28 Mar 2019 06:28 PM IST
Mukesh Jha भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय निशानेबाज - फोटो : pti
विज्ञापन

भारतीय निशानेबाजों ने ताइपै के ताओयुवान में चल रही 12वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप के दूसरे दिन गुरुवार को एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते और वह तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। रवि कुमार और इलावेनिल ने सीनियर वर्ग में 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम में रजत पदक जीता, जबकि जूनियर वर्ग में भारत ने स्वर्ण और रजत अपने नाम किया। 

विज्ञापन


रवि और इलावेनिल ने 837.1 क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रहे लेकिन पांच टीमों के फाइनल में उन्हें कोरियाई जोड़ी पार्क सुनमिन और शिन मिंकी से हार का सामना करना पड़ा। कोरियाई टीम ने 499.6 अंक बनाकर स्वर्ण पदक जीता जबकि भारतीय जोड़ी 498.4 अंक ही बना पाई। चीनी ताइपै ने कांस्य पदक हासिल किया। 

दीपक कुमार और अपूर्वी चंदेला की दूसरी भारतीय जोड़ी चौथे स्थान पर रही। दस मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम के जूनियर वर्ग में भारत की दो टीमें फाइनल में पहुंची। मेहुली घोष और केवल प्रजापति कीजो ड़ी क्वालीफिकेशन दौर में 838.5 अंक के साथ शीर्ष पर रहे जबकि श्रेया अग्रवाल और यश वर्धन ने 831.2 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहकर क्वालीफाई किया। 
विज्ञापन


फाइनल में हालांकि श्रेया और यश ने पासा पलट दिया और अपनी हमवतन टीम को 0.4 अंक से पीछे छोड़कर स्वर्ण पदक जीता। इन दोनों ने 497.3 अंक तथा मेहुली और केवल ने 496.9 अंक बनाये। कोरिया ने इस स्पर्धा का कांस्य पदक जीता। भारत ने अब तक प्रतियोगिता में पांच पदक जीत लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें