फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विश्व कप के ओलंपिक कोटा बीजिंग, म्यूनिख में शामिल, अगले महीने से मुकाबला

Wed, 27 Mar 2019 10:27 PM IST
सोनू शर्मा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
निशानेबाजी - फोटो : Social media
विज्ञापन

भारत के पाकिस्तानी निशानेबाजों को वीजा देने से इनकार करने के कारण दिल्ली विश्व कप से वापस लिये गये 25 मीटर एयर पिस्टल के दो ओलंपिक कोटा बुधवार को बीजिंग और म्यूनिख में होने वाले आगामी विश्व कप में जोड़ दिये गये। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) ने बयान में बताया कि बीजिंग विश्व कप 21 से 28 अप्रैल के बीच, जबकि म्यूनिख में 24 से 31 मई के बीच खेला जाएगा। 

आईएसएसएफ ने कहा, 'फरवरी में नई दिल्ली में आईएसएसएफ विश्व कप के दौरान 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में वापस लिये गये ओलंपिक कोटा को बीजिंग और म्यूनिख विश्व कप में शामिल करने का फैसला किया गया है। इसका मतलब है कि बीजिंग और म्यूनिख में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में तीन-तीन ओलंपिक कोटा दांव पर लगे होंगे।'
विज्ञापन


पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 से अधिक जवानों के शहीद होने के बाद पाकिस्तानी निशानेबाजों को दिल्ली में हुई प्रतियोगिता के लिये वीजा नहीं दिया गया था। इस पर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने सख्त रवैया अपनाया था। 
विज्ञापन



इनपुट: भाषा  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें