फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन एयरगन चैंपियनशिप में भारत का दबदबा, दिव्यांश और इलावेनिल ने जीता स्वर्ण

Sun, 31 Mar 2019 09:16 PM IST
सोनू शर्मा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इलावेनिल वालारिवन और दिव्यांश सिंह पवार - फोटो : Social media
विज्ञापन

भारतीय निशानेबाजों ने ताइपे में चल रही 12वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप की दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा में अपना दबदबा साबित किया। भारत ने अब तक 14 में से 12 स्वर्ण पदक जीते हैं। अब तक भारत के खाते में 12 स्वर्ण के अलावा चार रजत और दो कांस्य पदक आए हैं। 

विज्ञापन


प्रतियोगिता के पांचवें दिन दिव्यांश सिंह पवार और इलावेनिल वालारिवन ने क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग की दस मीटर एयर राइफल में एकल स्वर्ण जीते और उसके बाद टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण दिलाया। दिव्यांश ने 249.7 का स्कोर बनाया। 

उन्होंने क्वालिफिकेशन में 628.2 का श्रेष्ठ स्कोर बनाया और रवि कुमार (626.3) और दीपक कुमार (626.2) को पीछे छोड़ते आठ निशानेबाजों के फाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग में इलावेनिल ने 250.5 स्कोर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनपुट: भाषा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें