फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई आयु वर्ग तैराकी: कुशाग्र ने जीता चौथा गोल्ड, श्रीहरि मीट रिकॉर्ड के साथ बने चैंपियन

Fri, 27 Sep 2019 09:02 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कुशाग्र रावत - फोटो : social media
विज्ञापन

कुशाग्र रावत ने एशियाई आयु वर्ग तैराकी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को 400 मीटर में स्वर्ण जीतकर गोल्डन चौका लगाया। श्रीहरि नटराज 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में 55.06 सेकंड के नए मीट रिकॉर्ड के साथ चैंपियन बने। कुशाग्र (3:55.81 सेकंड) पहले, चीनी ताइपे के चांग चेंग ली वेई (3:56.82 सेकंड) दूसरे और सीरिया के अब्बास उमर (4:01.52 सेकंड) तीसरे नंबर पर रहे। साजन प्रकाश ने 200 मीटर बटरफ्लाई में दो मिनट 00.38 सेकंड के साथ पीला तमगा जीता। इससे पहले नटराज, प्रकाश, लिकिथ एसपी और वीरधवल खाड़े की चौकड़ी ने चार गुणा 100 मीटर मेडले रिले ने 46.49 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक जीता। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें