अरुण तंवर को टोक्यो पैरालम्पिक में वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश मिलने जा रहा है जिससे वह इसमें भाग लेने वाली पहली भारतीय ताइक्वांडो खिलाड़ी बन जाएंगी। भारतीय ताइक्वांडो के अध्यक्ष नामदेव शिरगांवकर ने कहा कि अरूणा को उनके शानदार प्रदर्शन के कारण वाइल्ड कार्ड मिला है। उन्होंने एक बयान में कहा, 'वह पैरालम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली ताइक्वांडो खिलाड़ी होगी। इससे सभी उदीयमान खिलाड़ियों के लिये रास्ते खुलेंगे।'