फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामयाबी: भारतीय मूल के अर्जन भुल्लर ने जीता एमएमए में विश्व खिताब 

Sun, 16 May 2021 06:48 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • अर्जन पहलवानी से इस पेशेवर कुश्ती  में आए
  • 2010 में दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक उन्होंने ही जीता था
विज्ञापन
Arjan Bhullar - फोटो : Screen Grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के अर्जन सिंह भुल्लर ने शनिवार को ब्रैंडन वेरा को हराकर सिंगापुर की वन चैंपियनशिप में हैवीवेट विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। यह कारनामा करने वाले वह भारतीय मूल के पहले मिश्रित मार्शल आर्ट फाइटर भी बने।  इस जीत के साथ अर्जन ने फिलिपींस मूल के अमेरिकी वेरा का पांच साल से चला आ रहा वर्चस्व तोड़ दिया। 
विज्ञापन


अर्जन पहलवानी से इस पेशेवर कुश्ती  में आए। 2010 में दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक उन्होंने ही जीता था। साथ ही साथ 2012 में लंदन में कनाडा का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय मूल के पहले पहलवान बने थे। उन्होंने 2015 में यूएफसी फाइट जीती थी और तब वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय मूल के फाइटर बने थे। 
विज्ञापन


महिला वर्ग में रितु फोगाट को बीएनग्यूएन के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इससे रितु की खिताब जीतने की उम्मीदों को झटका लगा है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें