फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बंधन में बंधी भारतीय तीरंदाज जोड़ी, दीपिका-अतनु को आशीर्वाद देने पहुंचे हेमंत सोरेन

Tue, 30 Jun 2020 09:36 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दीपिका कुमारी और अतनु दास - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

शीर्ष भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। रांची के मोराबादी में मंगलवार रात दोनों सात फेरे लेंगे। रिसेप्शन के दौरान सामाजिक दूरी का खास ध्यान रखा गया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी नवदंपती को आशीर्वाद देने पहुंचे।

विज्ञापन


इस कपल ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2018 में सगाई की थी। कोरोना काल में हुई शादी के कार्ड में महामारी से जुड़े सरकारी निर्देशों को पालन करने की गुजारिश की गई थी। शादी के दौरान मास्क, सैनिटाइजर और सख्त सामाजिक सुरक्षा के उपाय किए गए थे।

मेहमानों को रिसेप्शन में शामिल होने के लिए शाम को दो अलग-अलग समय दिए गए थे। इस दौरान परिवार के सदस्य घर पर ही थे। पहले बैच के 50 लोग शाम 5.30 बजे से सात बजे तक आएं फिर बाकी के 50 मेहमान आए।
विज्ञापन


इसके पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज और झारखंड की बेटी दीपिका कुमारी को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं देने पहुंचे। पहले यह कपल 2019 में शादी करने वाले थे, लेकिन किसी कारणवश यह टल गई। फिर दोनों ने ओलंपिक के बाद शादी का फैसला लिया था, लेकिन कोरोना की वजह से अब यह मंगलकाज किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें