भारतीय गोल्फर अजीतेश संधू (71) और विराज मदप्पा (74) ने शनिवार को यहां 101वें न्यूजीलैंड ओपन के तीसरे दौर में क्रमश: संयुक्त 41वें और संयुक्त 68वें स्थान पर खिसक गए। कोरिया के युवा गोल्फर जूहयंग किम लगातार तीसरे दिन बढ़त बनाए हैं। उन्होंने 67 का कार्ड खेला जिससे वह ऑस्ट्रेलिया के लुकास हर्बर्ट के साथ संयुक्त बढ़त हासिल किए हैं। पिछले महीने यूरोपीय टूर पर दुबई डेजर्ट क्लासिक में जीत हासिल करने वाले हर्बर्ट ने अंतिम पांच होल में तीन बर्डी लगाई और वह लीडरबोर्ड में शीर्ष पर पहुंचने में सफल रहे।