फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Archery: विश्व नंबर एक बेटियां कंपाउंड तीरंदाजी विश्व कप के फाइनल में, तुर्किये से खिताबी भिड़ंत

Thu, 23 May 2024 12:24 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, येचियोन (कोरिया)।

सार

विश्व नंबर सात तुर्किये ने क्वालिफाइंग में शीर्ष वरीयता हासिल करने वाली और स्वर्ण की दावेदार मेजबान कोरिया पर 233-229 से अप्रत्याशित जीत हासिल की।
विज्ञापन
तीरंदाजी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंपाउंड तीरंदाजी में विश्व नंबर एक बेटियों ने विश्वकप स्टेज दो में कंपाउंड वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। हांगझोऊ एशियाई खेलों में तीन स्वर्ण जीतने वाली ज्योति सुरेखा, पटियाला की परणीत कौर और अदिति स्वामी ने अमेरिका को सेमीफाइनल में 233-229 से हराकर फाइनल में तुर्किये से भिडऩे का अधिकार हासिल किया। वहीं, प्रथमेश, प्रियांश और अभिषेक वर्मा की कंपाउंड पुरुष तीरंदाजी टीम को कांस्य पदक की लड़ाई में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली। पिछले विश्व कप में स्वर्ण जीतने वाली पुरुष टीम यहां चौथे स्थान पर रही।
विज्ञापन


क्वालिफाइंग में तरुणदीप छठे, दीपिका चौथे स्थान पर
विश्व नंबर सात तुर्किये ने क्वालिफाइंग में शीर्ष वरीयता हासिल करने वाली और स्वर्ण की दावेदार मेजबान कोरिया पर 233-229 से अप्रत्याशित जीत हासिल की। पिछले विश्वकप की विजेता महिला टीम को पहले दौर में बाई मिली, जबकि क्वार्टर फाइनल में उसने इटली को 236-234 से हराया। पुरुष टीम का ऑस्ट्रेलिया के साथ 133-133 से मुकाबला बराबरी पर था, लेकिन दो तीर 10 के करीब लगने से ऑस्ट्रेलिया को विजेता घोषित किया गया। रिकर्व में तरुणदीप रॉय क्वालिफाइंग दौर में 681 का स्कोर कर छठे स्थान पर रहे। वहीं महिलाओं में दीपिका कुमारी 677 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष टीम रैंकिंग राउंड में दूसरे और महिला टीम छठे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें