फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप चरण-1: अतानु दास और दीपिका कुमारी एकल वर्ग के सेमीफाइनल में 

Fri, 23 Apr 2021 12:15 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्वाटेमाला सिटी
विज्ञापन
दीपिका कुमारी/अतानु दास - फोटो : twitter
विज्ञापन

तीरंदाज अतानु दास और दीपिका कुमारी ने तेज हवाओं के चुनौती के बीच यहां विश्व कप चरण-1 में रिकर्व वर्ग की अपनी एकल स्पर्धाओं के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। रैंकिंग दौर में दूसरे स्थान पर रहने के बाद सीधे राउंड 32 के लिए क्वालिफाई अतानु ने कनाडा के इरिक पीटर्स को 6-4 से हराया। उनका सेमीफाइनल में मेक्सिको के एंजेल अल्वार्डो से मुकाबला होगा।

विज्ञापन


तीसरी वरीय दीपिका ने जर्मनी की तीरंदाज मिशेल क्रोपेन को हराया। उनका सेमीफाइनल में मेक्सिको की एलेक्जेंडा वेलेंसिया से मुकाबला होगा। दीपिका ने इससे पहले अमेरिकी की केलेसी को 6-0 से और लंदन ओलंपिक की रजत पदक विजेता ऐदा रोमन को शूट आफ में 6-5(10-9) से मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें