फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन : एक माह से पुणे में फंसी तीरंदाज रिद्धि निकाली गईं

Thu, 30 Apr 2020 03:52 AM IST
संजीव कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
रिद्धि ,तिरंदाज - फोटो : facebook
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक के लिए चुनी जाने वाली टीम के दावेदारों में शामिल 15 साल की अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज रिद्धि को पुणे से निकालकर करनाल  के लिए रवाना कर दिया गया है। रिद्धि आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में ओलंपिक कैंप समाप्त होने के बाद पुणे में पिछले एक माह से फंसी हुई थीं।

विज्ञापन


उन्होंने आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया से उन्हें पुणे से निकालकर करनाल पहुंचाने की गुहार लगाई थी। बुधवार को खेल मंत्रालय के प्रयासों के बाद करनाल जिलाधिकारी की ओर से उन्हें पास जारी कर दिया गया। वह बुधवार की सुबह ही पुणे से करनाम के लिए रवाना हो गई हैं।

अमर उजाला ने 26 अप्रैल को खुलासा किया था कि रिद्धि एक माह से भी अधिक समय से पुणे में फंसी हैं। उन्हें लेने गए उनके पिता और मां भी वहां फंस गए हैं। पिता मनोज कुमार ने एएआई से उन्हें पुणे से निकालने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


एएआई ने आईओए और साई को रिद्धि की मदद करने के लिए कहा था। खेल मंत्रालय की ओर से करनाल जिला प्रशासन को रिद्धि के परिवार का पास बनाने को कहा गया। जो आज जारी कर दिया गया।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें