फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक 2028 में टॉप 10 में रहना मुश्किल पर असंभव नहीं: रिजिजू

Thu, 30 Apr 2020 12:22 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Kiren Rijiju - फोटो : social media
विज्ञापन

खेलमंत्री किरण रिजिजू ने बुधवार को कहा कि 2028 ओलंपिक में पदक तालिका में शीर्ष दस में रहना मुश्किल लक्ष्य है लेकिन असंभव नहीं और सरकार ने इसे हासिल करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। रिजिजू ने कहा कि 2028 ओलिंपिक के लिए प्रतिभा तलाशने का काम शुरू हो चुका है और देशव्यापी लॉकडाउन उठने के बाद प्रक्रिया तेज हो जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने टेबल टेनिस कोचों के साथ एक ऑनलाइन सत्र में कहा, 'हमने 2028 ओलंपिक की पदक तालिका में भारत को शीर्ष 10 में देखने का लक्ष्य रखा है।यह मुश्किल है लेकिन असंभव नहीं है।' 

उन्होंने कहा, 'कोरोना महामारी से उबरने के बाद हम विशेष टीमें बनाएंगे और हर खेल के लिए बनने वाली टीमों में मौजूदा और अनुभवी कोच और खिलाड़ी होंगे। ये टीमें देश के हर जिले में जाकर प्रतिभाएं तलाशेंगी। हमारे पास आठ साल है और मुझे यकीन है कि मौजूदा नीतियों के तहत भारत शीर्ष दस में होगा।'
विज्ञापन


इस ऑनलाइन सत्र में भारत के पूर्व खिलाड़ी कमलेश मेहता, भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के सचिव एम पी सिंह ने भी भाग लिया। इसका संचालन भारत के पूर्व इतालवी कोच मास्सिमो कोंस्टेंटिनी ने किया। रिजिजू ने कहा, 'भारत के लिए 2018 टेबल टेनिस में यादगार साल रहा जिसमें हमने एशियाई खेलों में दो कांस्य पदक जीते। हम अगर वहां जीत सकते हैं तो ओलिंपिक में भी जीत सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें