फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Archery: प्रियांश कंपाउंड तीरंदाजी के अंडर-21 में विश्व चैंपियन बने, स्लोवेनिया के अलजाज को छह अंकों से हराया

Mon, 10 Jul 2023 08:32 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिमेरिक (आयरलैंड)

सार

भारत ने अभी तक नौ पदक जीत लिए हैं जिसमें पांच स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।
विज्ञापन
स्वर्ण पदक के साथ प्रियांश (बीच में) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय तीरंदाज प्रियांश विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे जिससे देश के पदकों की संख्या नौ हो गई। प्रियांश एकतरफा पुरुष अंडर-21 व्यक्तिगत फाइनल में स्लोवेनिया के अलजाज ब्रेंक को 147-141 से हराकर अंडर-21 विश्व चैंपियन बन गए। भारत ने अभी तक नौ पदक जीत लिए हैं जिसमें पांच स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।
विज्ञापन


इससे पहले उभरती हुई तीरंदाज अदिति स्वामी अमेरिका की लिएन ड्रेक को हराकर अंडर-18 महिला विश्व चैंपियन बनीं थी। पिछले महीने विश्व कप में अंडर-18 कंपाउंड महिला क्वालिफाइंग रिकॉर्ड बनाने वाली अदिति ने इसी लय को जारी रखते हुए चल रही युवा विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में लिएन को 142-136 से पराजित किया था।

विश्व कप में सीनियर पदार्पण करते हुए अदिति ने पिछले महीने कोलंबिया में टीम कांस्य पदक भी जीता था। अदिति ने पिछले साल शारजाह में एशिया कप के तीसरे चरण में व्यक्तिगत रजत पदक भी अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें