फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाज हिमानी मलिक कोरोना से संक्रमित

Thu, 05 Nov 2020 08:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
भारतीय तीरंदाजी - फोटो : social media
विज्ञापन

सेना खेल संस्थान (एएसआई) में चल रहे राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा रही तीरंदाज हिमानी मलिक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने गुरुवार को यह खुलासा किया लेकिन साथ ही कहा कि अभ्यास जारी रहेगा।

विज्ञापन


साई की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार राष्ट्रीय शिविर में भाग ले रहे सभी तीरंदाजों को यहां पहुंचने पर आरटी-पीसीआर परीक्षण किया गया। साई ने विज्ञप्ति में कहा, 'शिविर में भाग ले रहे 23 खिलाड़ियों का परीक्षण किया गया जिनमें हिमानी मलिक को कोविड-19 के लिए पॉजीटिव पाया गया जबकि बाकी 22 का परिणाम निगेटिव रहा।'

मलिक में किसी तरह के लक्षण नहीं हैं लेकिन उन्हें ऐहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले सप्ताह भारतीय तीरंदाजी टीम के सहयोगी स्टाफ के एक सदस्य को भी कोविड-19 के लिए पॉजीटिव पाया गया था। इस कारण शिविर को दो दिन (31 अक्तूबर और एक नवंबर) के लिए स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें