फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएएफ ने दिया न्यौता, अर्चना सुसींद्रन विश्व चैम्पियनशिप में लेंगी भाग

Sat, 21 Sep 2019 07:51 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अर्चना सुसींद्रन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैम्पियनशिप में 200 मीटर में स्वर्ण पदक जीतने वाली अर्चना सुसींद्रन को आईएएएफ ने अगले महीने दोहा में होने वाले विश्व चैम्पियनशिप में भाग लेने का न्यौता दिया जिसके बाद भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएफ) ने उनके नाम को मंजूरी दे दी। 

विज्ञापन


अंतिम प्रविष्टियों की समीक्षा के बाद आईएएएफ को लगा कि 27 सितंबर से छह अक्टूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में क्वालीफाई करने वाले सभी एथलीट नहीं पहुंच सकेंगे जिसके बाद उसने खिलाड़ियों का न्यौता भेजना शुरू किया। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के नामों को भेजने की अंतिम तारीख 16 सितंबर थी लेकिन अधिकतम प्रविष्टियां नहीं मिलने के बाद आईएएएफ ने अन्य खिलाड़ियों को मौका देने का फैसला किया। आईएएएफ ने इसके तहत तीन भारतीय खिलाड़ियों को न्यौता दिया। 

ये सभी खिलाड़ी महिला 200 मीटर वर्ग की धावक है। इसमें अर्चना के अलावा पीठ की दर्द से परेशान चल रही हिमा दास भी शामिल है। हिमा चैम्पियनशिप से पहले ही बाहर हो चुकी है। तीसरा न्यौता एस धनलक्ष्मी को दिया गया था जिसके नाम को एएफआई ने हरी झंडी नहीं दी। 
विज्ञापन


एएफआई के अधिकारी ने पीटीआई से कहा, 'हमने अर्चना के न्यौते को स्वीकार कर लिया है लेकिन धनलक्ष्मी का नहीं। धनलक्ष्मी के समय में निरंतरता नहीं रही है। हिमा चोटिल होने के कारण दौड़ नहीं सकती।' अर्चना ने इस सत्र में 23.18 सेकेंड के समय के साथ सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है जिससे उन्होंने पटियाला में हुए इंडियन ग्रांप्री में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने लखनऊ में हुए राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैम्पियनशिप में 23.39 सेकेंड साथ स्वर्ण हासिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें