तीन बार की चैम्पियन पटना पाइरेट्स ने आखिरी पांच मिनट में शानदार खेल के दम पर प्रो कबड्डी लीग के मुकाबले में शुक्रवार को तेलुगु टाइटंस को 42-42 की बराबरी पर रोक दिया। स्टार रेडर प्रदीप नरवाल 17 अंक बना कर एक बार फिर मुकाबले में पटना की वापसी करवाई।
मैच खत्म होने से सात मिनट पहले पटना की टीम आठ अंक (29-37) से पिछड़ रही थी लेकिन नरवाल और कोरिया खिलाड़ी ली जंग-कुन (सात अंक) के शानदार खेल से टीम ने बराबरी कर तीन अंक हासिल किया। तेलुगु टाइटंस के लिए सिद्धार्थ देसाई (12 अंक) और रजनीश (10 अंक) ने सुपर टेन किये लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था।
वहीं, दूसरे मुकाबले में पुणेरी पलटन ने पटना पायरेट्स को 42-38 से हरा दिया।