जकार्ता एशियाई गेम्स से भारतीय टीम के लिए खुशखबरी आ रही है। शूटिंग टीम ने भारत को पदक दिलवाया है। 10 मिटर एयर राइफल मिक्स्ड इवेंट में अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार ने कांस्य पदक पर निशाना लगाया। इस तरह भारत ने भी पदक तालिका में अपना नाम दर्ज करवा लिया।
अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार की गिनती देश के होनहार शूटर्स में की जाती है। दोनों ने कॉमनवेल्थ खेलों में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 10मी. एयर राइफल में भारत के लिए व्यक्तिगत ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। ऐसे में अब मिक्स्ड इवेंट के बाद देश को दोनों से जकार्ता एशियाई खेलों में सिंगल स्पर्धा में भी पदक की आस होगी।