फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने जीता एशियन गेम्स 2018 का पहला गोल्ड मेडल, वुशु स्पर्धा में इस एथलीट ने किया कमाल

Sun, 19 Aug 2018 03:29 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुन पेइयुआन
विज्ञापन

सुन पेइयुआन ने 18वें एशियाई खेलों का पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने रविवार को वुशु की चांगक्वान स्पर्धा में इंडोनेशिया के एडगर मार्वेलो को मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया। चांगक्वान स्पर्धा भारतीय समयानुसान सुबह 9 बजे शुरू हुई और यह एक घंटे के भीतर ही समाप्त हो गई।

विज्ञापन


सुन ने 9.75 का स्कोर करके गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने उसी शहर में यह पदक जीता, जहां 2015 में वह विश्व खिताब जीत चुके हैं। जेट ली, जैकी चैन और ब्रूस ली की फिल्में देखने के बाद वुशु को अपनाने वाले मार्वेलो ने मेजबान इंडोनेशिया को सिल्वर मेडल दिलाया। मार्वेलो ने 9.72 का स्कोर किया। 

ताईवान के त्साई से-मिन को ब्रोंज मेडल से संतोष करना पड़ा। भारत के अंजुल नामदेओ 9.66 स्कोर के साथ पुरुष चंगक्वान फाइनल्स में पांचवें स्थान पर रहे जबकि सूरज सिंह म्यांगलामबम 9.51 के स्कोर के साथ 10वें स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें