फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजुम मुदगिल ने अब मिश्रित टीम स्पर्धा में अर्जुन के साथ मिलकर जीता सोने का तमगा

Wed, 31 Jul 2019 05:47 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अंजुम मौदगिल - फोटो : social Media
विज्ञापन

विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता अंजुम मुदगिल ने अर्जुन बाबुता के साथ मिलकर 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में सोने का तमगा जीता है। यह सरदार सज्जन सिंह सेठी मेमोरियल मास्टर्स निशानेबाजी चैंपियनशिप में उनका दूसरा पीला तमगा है।

विज्ञापन


अंजुम सोमवार को इसी स्पर्धा में चैंपियन बनी थी। डा. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर पंजाब की मुदगिल ने और अर्जुन की जोड़ी ने पश्चिम बंगाल की मेहुली और अभिनव साव की जोड़ी को 16-12 से हराकर पहला स्थान पाया। अयोनिका पाल और अखिल शेयरोण ने कांसा जीता।

उन्होंने उत्तर प्रदेश की आयुषी गुप्ता और सौरव को 16-10 से हराया। ओलंपियन गुरप्रीत सिंह पुरुषों की 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल में 585 अंकों के साथ चैंपियन बने। सीआरपीएफ की पुष्पांजलि राणा ने महिलाओं की 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल, जबकि उत्तर प्रदेश की अरूणिमा गौड़ ने जूनियर महिला स्पर्धा जीती।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें