फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेयर्स चैंपियनशिप: अनिर्बान लाहिड़ी ने हासिल किया कट

Sun, 17 Mar 2019 09:15 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी
विज्ञापन

भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने यहां पीजीए टूर की प्लेयर्स चैंपियनशिप में चौथे प्रयास में आखिरकार कट हासिल कर लिया और वह दूसरे दौर के बाद संयुक्त रूप से 39वें स्थान पर चल रहे हैं। 

विज्ञापन


पहले दौर में 70 का कार्ड खेलने वाले लाहिड़ी ने दूसरे दौर में एक अंडर 71 का कार्ड खेला जिससे उनका कुल स्कोर तीन अंडर 141 है। वह इस चैंपियनशिप में पिछले तीन प्रयासों में कट में जगह नहीं बना सके थे, लेकिन अब वह थोड़ी राहत महसूस कर रहे होंगे। 

टाइर वुड्स ने 70 और 71 के कार्ड से कट में प्रवेश किया, वह संयुक्त रूप से 39वें स्थान पर चल रहे हैं। रोरी मैकलरॉय 67 और 65 के कार्ड से टॉमी फ्लीटवुड (65, 67) के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें