फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Junior US Open Squash tournament: 13 वर्षीय अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, मिस्र की खिलाड़ी को हराकर खिताब पर किया कब्जा

Wed, 22 Dec 2021 10:20 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अनाहत सिंह - फोटो : twitter@USJOSquash
विज्ञापन

भारत की युवा स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने प्रतिष्ठित जूनियर अमेरिकी ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। दिल्ली की 13 वर्षीय अनाहत ने फिलाडेल्फिया में आयोजित अंडर-15 लड़कियों के वर्ग के फाइनल में मिस्र की जेदा मारेई को 11-9 11-5 8-11 11-5 से हराया।

विज्ञापन


इससे पहले अनाहत ने सेमीफाइनल में अमेरिकी जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन डिक्सन हिल को 11-8 11-9 11-5 से हराया था। 



बता दें कि विश्व के सबसे प्रतिष्ठित जूनियर स्क्वाश टूर्नामेंट में से एक जूनियर अमेरिकी ओपन में 41 देशों के 850 से अधिक शीर्ष जूनियर खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस टूर्नामेंट का आयोजन फिलाडेल्फिया के आर्लेन स्पेक्टर सेंटर में किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें