फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पैरा एथलेटिक्स में भारत को मिला दूसरा पदक, अमित सरोहा ने जीता रजत

Tue, 18 Jul 2017 12:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
अमित कुनार सरोहा
विज्ञापन
भारत के अमित कुमार सरोहा ने विश्व पैरा एथलेटिक्स में पुरुषों की एफ-51 क्लब थ्रो स्पर्धा का रजत पदक हासिल किया। सरोहा ने 30.25 मीटर की दूरी तक चक्का फेंककर सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। यह दूरी उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में हासिल की। अपने इस प्रयास में उन्होंने नया एशियाई  रिकॉर्ड भी बना डाला। 
विज्ञापन


सर्बिया के जेलिको दिमित्री जेविक ने 31.99 मीटर दूरी तय करते हुए नए विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। स्पर्धा में भाग ले रहे एक अन्य भारतीय धर्मबीर दसवें स्थान पर रहे उनका बेस्ट थ्रो 22.34 मीटर रहा। 

32 वर्षीय अमित सरोहा ने पिछली बार साल 2015 में दोहा आयोजित विश्वचैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया था। साल 2014 के इंचियोन एशियाई खेलों में सरोहा ने स्वर्ण पदक हासिल किया था। 
विज्ञापन


इससे पहले इस साल विश्व पैरा एथलेटिक्स स्पर्धा में राजस्थान के सुंदर सिंह गुर्जर ने एफ 46 भाला फेंक में स्वर्ण पदक हासिल किया था। ये स्पर्धा में भारत का दूसरा पदक है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें