फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कोई नहीं तोड़ पाएगा ओलंपिक के ये रिकॉर्ड्स

Mon, 01 Aug 2016 07:11 PM IST
पवन नाहर/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
रियो ओलंपिक - फोटो : getty
ओलंपिक खेल दुनिया के सबसे बड़ा खेल आयोजन है। खेलों के इस महाकुंभ में शामिल होना भी अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। मगर कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्होंने ओलंपिक में ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें तोड़ पाना अंगारों पर चलते जैसा है।

इन खिलाड़ियों ने ओलंपिक में सबसे अलग प्रदर्शन करते हुए खुद को अलग स्तर का साबित किया है। इनके प्रदर्शन से ओलंपिक का स्तर ऊपर हुआ है। देखिए कुछ ऐसे ही ओलंपिक रिकॉर्ड:
विज्ञापन

अब कोई नहीं तोड़ पाएगा ओलंपिक के ये रिकॉर्ड्स

2 of 10
माइकल फेल्प्स - फोटो : getty
सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक – माइकल फेल्प्स
माइकल फेल्प्स ओलंपिक के सबसे सफल खिलाड़ी हैं। 2008 बीजिंग ओलंपिक में 8 गोल्ड मेडल जीतने वाले माइकल ने कुल 14 गोल्ड ओलंपिक में जीते हैं। अगर वो तीन पदक और जीत लेते तो कुल पदक संख्या में भी अव्वल हो जाते।
विज्ञापन

अब कोई नहीं तोड़ पाएगा ओलंपिक के ये रिकॉर्ड्स

3 of 10
लारिसा लैटिनीना - फोटो : getty
सबसे ज्यादा पदक – जिम्नास्ट लारिसा लैटिनीना
1956 के मेलबर्न ओलंपिक में 18 साल की एक लड़की ने सभी जिम्नास्टिक प्रतिस्पर्धा में अपना दबदबा बनाए रखा। इस लड़की का नाम था लारिसा लैटिनीना। 1960 के रोम ओलंपिक खत्म होने तक लारिसा के नाम 9 गोलड, 4 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल समेत कुल 17 मेडल थे।

अब कोई नहीं तोड़ पाएगा ओलंपिक के ये रिकॉर्ड्स

4 of 10
सॉफ्टबॉल - फोटो : getty
सबसे ज्यादा दबदबे वाली टीम – अमेरिकी सॉफ्टबॉल टीम (2004)
2004 के एथेंस ओलंपिक में अमेरिका की महिला सॉफ्टबॉल टीम ने सात मुकाबलों में अपनी प्रतिद्वंदियों को सिर्फ हराया नहीं, बल्कि रौंद दिया। गोल्ड जीतने तक इस टीम का कुल स्कोर 51-1 का था। आखिरी गेम की छठी इनिंग में ऑस्ट्रेलिया ने 1 रन स्कोर किया, मगर अमेरिका 5-1 से जीती। इस टीम को ‘रीयल ड्रीम टीम’ कहा जाता है।
विज्ञापन

अब कोई नहीं तोड़ पाएगा ओलंपिक के ये रिकॉर्ड्स

5 of 10
उसेन बोल्ट - फोटो : getty
सबसे तेज ओलंपियन – उसेन बोल्ट
2008 बीजिंग ओलंपिक में 100 मीटर की दौड़ को 9.58 सेकंड में खत्म कर गोल्ड जीतने वाल उसेन बोल्ट ने सिर्फ रेस नहीं जीती। इसके साथ ही वो दुनिया के सबसे तेज इंसान बन गए। उन्होंने यही कारनामा 200 मीटर की रेस में भी कर दिखाया।
विज्ञापन

अब कोई नहीं तोड़ पाएगा ओलंपिक के ये रिकॉर्ड्स

6 of 10
मारजोरी गेस्ट्रिंग - फोटो : getty
सबसे कम उम्र में ओलंपिक गोल्ड – मारजोरी गेस्ट्रिंग
मारजोरी गेस्ट्रिंग ने 13 साल 268 दिन की उम्र में गोल्ड जीत कर कमाल कर दिया। 1936 के बर्लिन ओलंपिक में यह रिकॉर्ड 3 मीटर की स्प्रिंगबोर्ड डाइविंग में बना था। इस दौरान अडोल्फ हिटलर भी वहीं थे। यह रिकॉर्ड कभी नहीं टूट सकता क्योंकि अब ओलंपिक में भाग लेने का न्यूनतम आयु 14 वर्ष है।
विज्ञापन

अब कोई नहीं तोड़ पाएगा ओलंपिक के ये रिकॉर्ड्स

7 of 10
ऑस्कर स्वॉन - फोटो : getty
सबसे उम्रदराज ओलंपिक मेडलिस्ट – ऑस्कर स्वॉन
उम्र को सिर्फ आंकड़ा साबित करते हुए स्वीडन के शूटर ऑस्कर स्वॉन ने बता दिया की बढ़ती उम्र के साथ उनकी नजर कमजोर नहीं हुई। 1912 के स्टॉकहोम ओलंपिक में उन्होंने गोल्ड जीता, मगर 1920 के एंटवर्प ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर वो इतिहास में अमर हो गए। तब उनकी उम्र 72 साल की थी।

अब कोई नहीं तोड़ पाएगा ओलंपिक के ये रिकॉर्ड्स

8 of 10
केनेनीसा बेकेले - फोटो : getty
लंबी दौड़ में ‘क्लीन स्वीप’ रिकॉर्ड – केनेनीसा बेकेले
इथोपिया के धावक केनेनीसे बेकेले 2004 के एथेंस में 1 गोल्ड और 1 सिल्वर जीत कर संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने 2008 में बीजिंग में 5000 मीटर और 10000 मीटर को दौड़ में गोल्ड जीत कर साबित के दिया कि वो लंबी रेस में अव्वल हैं। ये दोनों दौड़ ओलंपिक में सबसे मुश्किल मार्की इवेंट मानी जाती हैं।

अब कोई नहीं तोड़ पाएगा ओलंपिक के ये रिकॉर्ड्स

9 of 10
नाडिया कोमानेकी - फोटो : getty
पहला परफेक्ट 10 – नाडिया कोमानेकी
सोवियत खिलाड़ियों ने जिम्नास्टिक को कई दशकों तक अपने काबू में रखा। मगर 14 साल की नाडिया कोमानेकी ने 1976 के मॉन्टरियल ओलंपिक ने कुछ ऐसा किया जो इतिहास में अमर हो गया। उन्होंने पहली बार ओलंपिक में परफेक्ट 10 स्कोर किया। उन्होंने उस ओलंपिक में कुल 5 परफेक्ट 10 का स्कोर कर अपने करियर में  5 गोल्ड, 3 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता।
 
विज्ञापन

अब कोई नहीं तोड़ पाएगा ओलंपिक के ये रिकॉर्ड्स

10 of 10
इंज सोरेनसेन - फोटो : getty
सबसे कम उम्र में ओलंपिक मेडल – इंज सोरेनसेन
डेनमार्क की तैराक इंज सोरेनसेन दुनिया का सबसे कम उम्र की ओलंपिक मेडल विजेत हैं। उन्होंने बर्लिन ओलंपिक में 200 मीटर की ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडली जीता। उन्होंने यह खिताब 12 साल 24 दिन की उम्र में प्राप्त किया। यह रिकॉर्ड भी ओलंपिक में अब अटूट रहेगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें